उत्तराखंड पर्यटन

BKTC में स्थायी CEO की नियुक्ति, सोहन सिंह को जिम्मेदारी

देहरादून:

उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति को स्थायी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त कर दिया है। चमोली में तैनात पीसीएस अधिकारी सोहन सिंह को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों से मुक्त कर पूर्णकालिक रूप से यह जिम्मेदारी दी गई है।
हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं के केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंचने वाली चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। विशेष रूप से तब, जब यह महत्वपूर्ण पद लंबे समय तक स्थायी रूप से भरा नहीं गया था और इसका अतिरिक्त प्रभार रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी के पास था, जिससे समन्वय में दिक्कतें सामने आ रही थीं।
सरकार को उम्मीद है कि सोहन सिंह के प्रशासनिक अनुभव और क्षेत्रीय समझ से यात्रा प्रबंधन में सुधार आएगा। यात्रा के शुरुआती दिनों में भीड़ और अव्यवस्था को लेकर मिली शिकायतों के बीच इस नियुक्ति को व्यवस्थाओं में स्थिरता लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब नए सीईओ के सामने सबसे बड़ी चुनौती यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारू बनाए रखना होगी, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *