उत्तराखंड

हल्द्वानी: चंदन हॉस्पिटल में 2 नवंबर से सभी विशेषज्ञ और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की ओपीडी परामर्श सेवा निःशुल्क

हल्द्वानी। कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी ने महत्वपूर्ण पहल की है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, 2 नवंबर 2026 से अस्पताल के सभी ब्रॉड स्पेशियलिटी एवं सुपर स्पेशियलिटी विभागों में डॉक्टरों का ओपीडी परामर्श पूरी तरह निःशुल्क कर दिया जाएगा।

इस सुविधा का लाभ उठाकर मरीज अनुभवी विशेषज्ञ एवं सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों से बिना किसी परामर्श शुल्क के चिकित्सकीय सलाह प्राप्त कर सकेंगे। अस्पताल की इस पहल का उद्देश्य हल्द्वानी सहित संपूर्ण कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराना है।

निःशुल्क ओपीडी परामर्श सुविधा के तहत हड्डी रोग, सामान्य शल्य चिकित्सा, स्त्री एवं प्रसूति रोग, सामान्य चिकित्सा, फेफड़े एवं श्वसन रोग, बाल रोग, हृदय रोग, हृदय एवं वक्ष शल्य चिकित्सा, गुर्दा रोग, मूत्र रोग, पेट एवं पाचन तंत्र रोग, न्यूरोसर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी सहित अस्पताल के सभी विशेषज्ञ एवं सुपर स्पेशियलिटी विभाग शामिल रहेंगे।

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, मरीजों के लिए ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

चंदन हॉस्पिटल प्रबंधन ने हल्द्वानी एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। अस्पताल का कहना है कि वह कुमाऊँ क्षेत्र में सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *