देहरादून। कुमाऊनी बैठकी होली, कुर्मानचल सांस्कृतिक और कल्याण परिषद गढ़ी कैंट शाखा महिला होलियारों ने आज द्रोण आश्रम योगाचार्य डा. बिपिन जोशी के आवास टपकेश्वर कालोनी में सिद्धी को दाता विघ्न विनाशन होली खेले गिरजापति नंदन…….. अम्बा के भवन में विराजे होली…… जल कैसे भरूं यमुना गहरी……. जैसी सुमधुर होलियों के गायन के साथ कुर्मानचल सांस्कृतिक और कल्याण परिषद गढ़ी कैंट शाखा के होलियारों ने खूब रंग जमाया। आचार्य डा. बिपिन जोशी, गीता जोशी और भगवती जोशी ने सभी होलियारों को अबीर गुलाल लगाया और होली की टोपी पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। श्री जोशी ने बताया की वह विगत 3 दशकों से लगातार खड़ी और बैठकी होली का आयोजन कर नई पीढी को अपनी संस्कृति, संस्कारों, रीति रिवाजों, भेष भूषा परंपराओं खान पान से जोड़ने का प्रयास रहता है। इस अवसर पर फूलों की होली भी खेली गई। इस अवसर पर योगाचार्य डा. बिपिन जोशी, डा मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, गीता जोशी, कमला तिवारी, कन्नू पांडे, शोभा जोशी, रजनी पंत, जानकी देवड़ी, उमा पाटनी,विमला जोशी, जानकी जोशी, सुमन जोशी आदि का विशेष सहयोग रहा।
- ← धामी सरकार का बड़ा फैसला : मधुमक्खी पालन से स्वरोजगार को बढ़ावा
- मुख्यमंत्री ने किया जनता को देश-दुनिया से जोड़ने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य : सुरेश गढ़िया →
Similar Posts
Latest News अन्य उत्तराखंड एजुकेशन देश राजनीती वेब वायरल विश्व बौद्धिक संपदा अधिकार दिवस पर कार्यशाला संपन्न
Latest News अन्य उत्तराखंड एजुकेशन देश राजनीती वेब वायरल विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वयं संस्था ने आयोजित की संगोष्ठी
Latest News अन्य उत्तराखंड एजुकेशन देश राजनीती वेब वायरल 