Latest News अन्य दिल्ली/NCR देश

पीएम मोदी ने महिलाओं पर वेबिनार को संबोधित किया

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर महिला और बाल विकास मंत्रालय के बजट के बाद वेबिनार को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। कई क्षेत्र महिलाओं की शक्ति, निर्णय लेने की क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। नारी शक्ति भारत की प्रगति की गति और पैमाने को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

प्रधानमंत्री आज सुबह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर बजट उपरांत वेबिनार को संबोधित  करेंगे | News on AIR - Hindi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भारत महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के विजन के साथ आगे बढ़ रहा है और इसे वैश्विक मंच पर ले जा रहा है। महिला सशक्तिकरण पर बजट के बाद वेबिनार में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास महत्वपूर्ण विषयों में से एक है। पीएम ने कहा है कि इस बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 80 हजार करोड़ आवंटित किए गए हैं। पिछले 9 वर्षों में महिला स्वयं सहायता समूहों ने 6.15 लाख करोड़ रुपये का ऋण लिया है।पीएम ने जिस वेबिनार को संबोधित किया उसका विषय- आने वाले कल में महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण था। इसका लक्ष्य महिलाओं के स्वामित्व वाले और उनके नेतृत्व वाले व्यवसायों और उद्यमियों के सतत विकास के लिए मंथन और बजट प्रावधानों के अनुरूप एक मार्ग तैयार करना था।कार्यक्रम के पूर्व सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया था कि वेबिनार का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। यह बजट के बाद के वेबिनार की श्रृंखला का हिस्सा है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री महेंद्रभाई मुंजपारा भी उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *