पिथौरागढ़। जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सी.ओ. डीडीहाट कुवर सिंह रावत व सी.ओ. धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन पाये जाने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में आज एसएचओ कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक अशोक चौधरी मय पुलिस टीम ने जौलजीबी क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक मकान मालिक को बिना सत्यापन किरायेदार रखते पाया। पुलिस ने सम्बन्धित मकान मालिक पुष्पा देवी निवासी बरम के विरूद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार रूपये का चालान जारी किया गया। चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की जा रही है। यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।
- ← उत्तराखंड परिक्षा परिणाम घोषित : 10वीं में 90.77, 12वीं में 83.23 प्रतिशत छात्र पास, अनुष्का-कमल चौहान बने टॉपर
- चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर हुई कार्यशालाएं →
Similar Posts
उत्तराखंड राज्य समाचार हेली सेवा से जुड़ा पंतनगर, नौकुचियाताल के लिए पहली उड़ान रवाना
विद्यालयों में नये विषय खोलने को प्रस्ताव भेजें अधिकारीः डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड 