Latest News उत्तराखंड देहरादून

निराश्रित महिला भरण-पोषण योजना का नाम बदला, अब मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने एकल महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य में संचालित निराश्रित महिला भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम बदलकर अब मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय की जानकारी शासन ने समाज कल्याण विभाग को आधिकारिक पत्र के माध्यम से दी है। सचिव डॉ. श्रीधर बाबू अद्धांकी ने निदेशक समाज कल्याण उत्तराखंड को पत्र भेजकर योजना का नाम संशोधित किए जाने की जानकारी दी।

नई व्यवस्था के तहत निराश्रित विधवा महिलाओं, परित्यक्ता विवाहित महिलाओं और निराश्रित अविवाहित महिलाओं के लिए संचालित भरण-पोषण अनुदान योजना अब नए नाम से जानी जाएगी। सरकार का उद्देश्य एकल महिलाओं को सम्मानजनक पहचान प्रदान करने के साथ उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है।

Similar Posts