Latest News अन्य दिल्ली/NCR देश

तालिबान ने भारतीय बजट 2023 का किया स्वागत

नई दिल्ली – केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को केंद्रीय बजट 2023-2024 पेश किया। तालिबान को भारतीय बजट 2023-2024 काफी भाया है। मीडिया खबरों के मुताबिक तालिबान ने गुरुवार को भारत के केंद्रीय बजट 2023-2024 का स्वागत किया और कहा कि अफगानिस्तान के लिए भारत द्वारा की गई सहायता की घोषणा से दोनों देशों के बीच संबंधों और विश्वास को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

अफगानिस्तान  को 2.5 करोड़ डॉलर के विकास सहायता पैकेज का प्रस्ताव
तालिबान की यह टिप्पणी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट में अफगानिस्तान के लिए 2.5 करोड़ डॉलर के विकास सहायता पैकेज के प्रस्ताव के बाद आई है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *