Latest News उत्तरप्रदेश उत्तराखंड

सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत माताजी सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री धामी ने योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य धरोहर होता है। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Similar Posts