Latest News उत्तराखंड देहरादून राजनीति

मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय में आयोजित होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में 13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्मेलन का आयोजन सुव्यवस्थित, भव्य एवं प्रभावी ढंग से किया जाए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डी देश-विदेश में अपनी प्रतिभा, परिश्रम और उपलब्धियों के माध्यम से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उनके अनुभव, विशेषज्ञता और सुझाव राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन प्रवासी उत्तराखण्डियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने और प्रदेश के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्मेलन के दौरान प्रवासी उत्तराखण्डियों के साथ सार्थक संवाद स्थापित किया जाए और उनके सुझावों को गंभीरता से लेते हुए राज्य के विकास में उनके योगदान की संभावनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, उन्हें निवेश, स्वरोजगार, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश के साथ जुड़कर योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन में उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की विशिष्ट झलक दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने आयोजन स्थल पर स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, सुरक्षा, यातायात तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा प्रत्येक व्यवस्था के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से निर्धारित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाए और आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में जानकारी दी गई कि तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन का आयोजन 13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय के डॉ. नित्यानन्द ऑडिटोरियम में किया जाएगा। सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में प्रवासी उत्तराखण्डियों की भूमिका, उपलब्धियों और प्रदेश के विकास में उनके योगदान पर चर्चा होगी। इस दौरान **‘विकसित उत्तराख

Similar Posts