Breaking News
Latest News उत्तराखंड देहरादून धर्म

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने छठ पूजा के अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा आस्था, श्रद्धा, त्याग और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, स्वच्छता, अनुशासन, आत्मसंयम और सामाजिक समरसता का महत्वपूर्ण संदेश देता है।

मुख्य सचिव ने कामना की कि सूर्यदेव एवं छठी मैया की कृपा से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा उत्तराखण्ड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

Similar Posts