देहरादून। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने परिवार के साथ बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ मंदिर में पहुंचने पर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया एवं भगवान बदरी विशाल का अंगवस्त्र प्रसाद स्वरूप भेंट किया। मुख्यमंत्री सोरेन ने परिवार सहित वेदपाठ के साथ विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, एवं मंदिर के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के उपरांत उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना की और देवभूमि में आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव साझा किया। इसके बाद वह केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
- ← टूर्नामेंट केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसी पहलों का सशक्त मंच : राज्यपाल
- शहर को जल्द मिलने जा रही हैं 03 नई ओटोमेटेड पार्किंग →
Similar Posts
उत्तराखंड 20 दिसंबर तक केएमवीएन-जीएमवीएन की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के मुख्यमंत्री के निर्देश
उत्तराखंड राजनीती चार साल में बदला उत्तराखंड, ऐतिहासिक फैसलों से विकास को नई दिशा
उत्तराखंड राज्य समाचार