बागेश्वर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 के तहत गुरुवार को बागेश्वर में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने तहसील परिसर से हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इस दौड़ में स्कूली छात्रों, युवाओं, अधिकारियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिलाधिकारी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और योग दिवस में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मोनिका, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. निष्ठा कोहली, डॉ. पंकज पंत और क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला मौजूद रहे।
- ← प्रोजेक्ट का कंपलीट ग्राउंड सर्वे करने के पश्चात ही डीपीआर तैयार करें : मुख्य सचिव
- जिले के 168 माध्यमिक विद्यालयों में 884 बड़े एलईडी टीवी के क्रय आदेश जारी →
Similar Posts
उत्तराखंड राज्य समाचार मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 191 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
जीआरडी के 22 छात्र-छात्राओं की विस्टो टेक ग्लोबल सर्विसेज में नियुक्ति
उत्तराखंड