Latest News उत्तरप्रदेश उत्तराखंड जॉब टेक्नोलॉजी दिल्ली/NCR धर्म मनोरंजन राष्ट्रीय व्यापार शिक्षा

पहाड़ी दरकी : गौरीकुण्ड में पैदल मार्ग हुआ बाधित

गौरीकुण्ड। गौरीकुण्ड में पहाड़ी के दरकने से मलबा-पत्थर आने पर पैदल मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत मार्ग के खुलने तक यात्रियों की आवाजाही पूर्ण रूप से बन्द कर दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि करीब 03:30 बजे गौरीकुण्ड के समीप श्री केदारनाथ धाम जाने वाले पैदल मार्ग पर पहाड़ी दरकने से पैदल मार्ग बाधित हो गया है। सम्बन्धित कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग के स्तर से मार्ग को खोले जाने की कार्यवाही प्रचलित है। यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टिगत फिलहाल पैदल आवाजाही पूर्णतया बन्द की गई है। यात्रियों से अपील है कि मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप ही यात्रा करें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *