Latest News अन्य उत्तराखंड देश

भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तय

देहरादून – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नौ साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य पर महा जनसंपर्क अभियान के लिए भाजपा ने विधानसभा और लोकसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रम तय कर दिए हैं। साथ ही कार्यक्रमों के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 29 मई को राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता और सोशल मीडिया के प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात की जाएगी। इन दोनों कार्यक्रमों को लोकसभा स्तर पर 1 से 5 जून तक आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के लिए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, चंदन बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता विनोद सुयाल को संयोजक बनाया गया। प्रत्येक लोकसभा के लिए एक संयोजक नियुक्त किया जाएगा।

1 से 20 जून तक लोकसभा स्तर पर जनसभाएं की जाएंगी। इसकी जिम्मेदारी संयोजक के तौर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी को दी गई है। इसी अवधि में 75 विशिष्ट व्यक्ति या परिवारों से विधानसभा स्तर पर संपर्क करने के लिए प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट को संयोजक बनाया गया है। 5 से 10 जून तक होने वाले विधानसभा स्तर के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का संयोजक ऋषि कांडवाल, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी कुंदन परिहार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य को बनाया गया। कार्यक्रम के संयोजन के लिए प्रत्येक विधानसभा के लिए एक संयोजक नियुक्त किया जाएगा। इनकी जिम्मेदारी है प्रत्येक विधानसभा में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर सम्मेलन करना एवं उन्हें सम्मानित करना है।6 से 10 जून तक लोकसभा स्तर पर व्यापारी सम्मेलन किया जाएगा। इसके लिए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल को संयोजक नियुक्त किया गया है। अभियान के तहत लोकसभा स्तर पर विकास तीर्थ कार्यक्रम का आयोजन 10 से 12 जून तक जाएगा। इसके संयोजक प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान होंगे। इस कार्यक्रम के तहत लोकसभा में केंद्र सरकार की ओर से किए विकास के सबसे बड़े कार्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ जाकर टिफिन बैठक एवं कार्यक्रम में मीडिया को आमंत्रित किया जाएगा।

10 से 15 जून तक संयुक्त मोर्चा सम्मेलन
विधानसभा स्तर पर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन 10 से 15 जून तक किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, व प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी पुष्कर सिंह काला को सम्मेलन आयोजन की जिम्मेदारी दी गई। इसके संचालन के लिए भी प्रत्येक विधानसभा के लिए एक संयोजक नियुक्त किया जाना है। 15 से 20 जून तक विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले लाभार्थी सम्मेलन के संयोजन की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, कैबिनेट डॉ. धन सिंह रावत व सौरभ बहुगुणा को दी गई है । विधानसभा स्तर पर 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम होगा।

पीएम मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित
महा संपर्क अभियान के तहत पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे। 23 जून को बूथ स्तर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम किया जाएगा। 25 जून आपातकाल दिवस पर प्रबुद्ध सम्मेलन जिला स्तर पर किया जाएगा।

20 से 30 जून तक घर-घर संपर्क अभियान
अभियान के तहत 20 से 30 जून तक भाजपा घर-घर संपर्क करेगी। इसके लिए संयोजक प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी व आदित्य कोठारी बनाया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *