Latest News अन्य देश

राजोरी में बोले रक्षा मंत्री -सेना आतंकवाद का सफाया कर देगी

जम्मू – देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को जम्मू दौरे पर पहुंचे हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व सेना के उच्च अधिकारियों ने जम्मू एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। रक्षा मंत्री के साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी जम्मू आए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जमीनी हकीकत की जानकारी लेने के लिए पहुंचे। यहां से वह राजोरी के लिए रवाना हुए।

रक्षा मंत्री ने राजोरी में सैनिकों को संबोधित कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने पुंछ हमले में बलिदान हुए चार जवानों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना की। राजोरी में सैनिकों को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा, ‘… हमारे लिए हर सैनिक बेहद महत्वपूर्ण है, हमारा हर एक सैनिक परिवार के सदस्य के समान है। आपके ऊपर कोई नजर डाले यह हमें कतई बर्दाश्त नहीं है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों की बहादुरी की तारीफ करते हुए भरोसा जताया कि सेना केंद्रशासित प्रदेश की धरती से आतंकवाद का सफाया कर देगी।उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि सेना युद्ध और किसी भी तरह की जंग जीतेगी लेकिन साथ ही देशवासियों का दिल भी जीतना है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *