Latest News अन्य उत्तराखंड देश

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून – कृषि एवं उद्यान मंत्री, उत्तराखण्ड गणेश जोशी ने रविवार को दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश की विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की। ई एस आई सी के लाभार्थियों के उपचार बिलों के बकाया भुगतान 50 करोड़ रुपए पर चिन्ता जाहिर कीl उन्होने अस्पताल के बकाया भुगतान की व्यवस्था किये जाने की बात कही मौके से ही सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम को फोन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

गुुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से जैविक खेती पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों व उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर दोनों के मध्य विस्तार से चर्चा हुई। विभागीय मंत्री ने महंत इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का मजबूत स्वास्थ्य सहयोगी बताया। कृषि मंत्री का काफिला दरबार साहिब पहुँचा। दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार कृषि मंत्री का स्वागत किया गया। कृषि मंत्री ने दरबार साहिब में मत्था टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की। शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श हुआ। कृषि मंत्री ने कोरोना काल के दौरान महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों व स्टाफ द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में किये गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने महंत इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का मजबूत स्वास्थ्य सहयोगी बताया।महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा आयुष्मान लाभार्थियों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की भूरी भूरी प्रशंसा की। महाराज जी ने कृषि मंत्री को गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग द्वारा जैविक कृषि एवम् कृषि सम्बन्धित अन्य विषयों पर किए जा रहे शोध एवम् प्रगतिशील कार्यों से अवगत कराया। यूनिवर्सिटी के द्वारा जैविक खेती पर किए जा रहे कार्यों के संदर्भ में राज्य सरकार के कृषि विषेशज्ञों का दल श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज से भेंट करेगा। काबिलेे गौर है कि गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित कोर्सज एवम् एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैंl एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। कृषि मंत्री ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर एजुकेशन मिशन इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *