अपराध उत्तराखंड

देहरादून में वॉट्सएप सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में वॉट्सएप के जरिए चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

देहरादून।

राजधानी देहरादून में वॉट्सएप के जरिए संचालित एक सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को कैंट थाना क्षेत्र के गांधी नगर, चकराता रोड स्थित रघुनाथ मंदिर के पास एक मकान में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने छापा मारा, जहां तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।

ऐसे चलता था पूरा रैकेट

पूछताछ में सामने आया कि मकान मालिक रानी देवी अपने साथी आशीष पांडे के साथ इस रैकेट का संचालन कर रही थी। आरोपी अन्य राज्यों से महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर देहरादून बुलाते थे और बाद में उन्हें देह व्यापार में धकेल देते थे।

वॉट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को महिलाओं की तस्वीरें भेजी जाती थीं और फोन या ऑनलाइन माध्यम से रेट व लोकेशन तय की जाती थी। आरोपी ग्राहकों से मोटा कमीशन वसूलते थे।

इस मामले में फुलो खान को भी आरोपी बनाया गया है, जो ग्राहक के रूप में रैकेट से जुड़ा था।

तीन युवतियां सुरक्षित रेस्क्यू

पुलिस ने तीनों पीड़ित युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। सभी युवतियां मेघालय की रहने वाली बताई जा रही हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर देहरादून बुलाया गया था।

छापे में मिले अहम सबूत

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, ₹1910 नकद और 4 मोबाइल फोन बरामद किए। मोबाइल फोन की जांच में वॉट्सएप चैट के जरिए पूरे नेटवर्क के डिजिटल सबूत मिले हैं। बताया जा रहा है कि एक डील करीब ₹10 हजार तक तय होती थी।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *