देहरादून। देहरादून में आयोजित मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत सौर स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों से उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवाद कर उनके अनुभवों को जाना। इस अवसर पर सीएम ने कहा की लाभार्थियों से प्राप्त सुझाव आगे चलकर योजना को और अधिक प्रभावी और जनहितोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मातृशक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करने वाली महिलाओं को अब “सौर सखी” के नाम से जाना जाएगा साथ ही उनके प्रेरणादायक अनुभवों को व्यापक स्तर पर साझा कर अन्य महिलाओं को भी इस दिशा में प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में शुरू की गई सौर स्वरोजगार योजना आज उत्तराखंड के युवा और मातृशक्ति को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन रही है। यह योजना न केवल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है, बल्कि “विकसित उत्तराखंड, विकसित भारत” के संकल्प को भी साकार कर रही है।
- ← जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
- मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन, जिला प्रशासन के सतत् प्रयास, शिक्षा की धारा में लौटते बच्चे →
Similar Posts
उत्तराखंड अपात्र राशन कार्ड सरेंडर करने की अंतिम तिथि 19 मार्च तक बढ़ी,20 मार्च से चलेगा सत्यापन अभियान।
उत्तराखंड राज्य समाचार देहरादून में 17 होमस्टे पर कार्रवाई, रजिस्ट्रेशन निरस्त
उत्तराखंड