देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मंदिर में छत्र चढ़ाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्मित भव्य मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कालू सिद्ध मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसार पर सांसद अजय भट्ट, विधायक श्री बंशीधर भगत, राम सिंह कैड़ा, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा उपस्थित थे।
- ← सारे राशन विक्रेता ई-पॉस मशीन से ही सुनिश्चित करेंगे खाद्यान्न उठान
- टेक ऑफ के समय हेली में आई तकनीकि खराबी सड़क पर करवाई इमरजेंसी लैंडिंग →
Similar Posts
उत्तराखंड स्वास्थ्य उत्तराखण्ड के अति-दुर्गम क्षेत्रों में हेली सेवाओं से सुरक्षित मातृत्व को नई गति
Latest News अन्य आस्था उत्तरप्रदेश उत्तराखंड एजुकेशन जॉब टेक्नोलॉजी दिल्ली/NCR देश बिजनेस बॉलीवुड सभी विभाग बेस्ट प्रैक्टिसेज का प्रेजेंटेशन तैयार करें : मुख्य सचिव
उत्तराखंड 