मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने छठ महापर्व के पावन अवसर पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, आरोग्यता और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पूजा लोक आस्था, श्रद्धा, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। सूर्य उपासना का यह पावन पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण, स्वच्छता, अनुशासन, संयम और सामाजिक एकता का संदेश देता है।
मुख्य सचिव ने कामना की कि भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया के आशीर्वाद से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा उत्तराखण्ड निरंतर विकास और उन्नति के नए आयाम स्थापित करता रहे।
