हरिद्वार। आगामी अर्द्ध कुंभ मेला-2027 के सुव्यवस्थित और भव्य आयोजन को लेकर मेला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशासन का मुख्य ध्यान सभी निर्माणाधीन पुलों और बुनियादी ढांचे के कार्यों को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर है। इस संबंध में सभी कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
काउंटडाउन मोड और रात्रिकालीन शिफ्ट में कार्य
मेलाधिकारी सोनिका ने सभी विकास कार्यों को “काउंटडाउन मोड” में आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कार्यों की गति बढ़ाने के लिए निर्माण स्थलों पर श्रमिकों और भारी मशीनरी की संख्या बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही, निर्धारित लक्ष्य को समय पर हासिल करने के लिए दिन-रात (रात्रिकालीन शिफ्ट) काम कराने की व्यवस्था भी लागू की गई है। कार्यों की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है।

त्योहारों के दौरान भी नहीं रुकेगा काम
गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के दौरान श्रमिकों के अवकाश पर जाने से निर्माण कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। इसके लिए सभी कार्यदायी संस्थाओं को पहले से ही श्रमिकों की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

नियमित स्थलीय निरीक्षण और प्रमुख परियोजनाएं
मेलाधिकारी सोनिका, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप और अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती द्वारा लगातार निर्माण स्थलों का औचक और नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। रात के समय भी मौके पर पहुंचकर कार्यों की गुणवत्ता और रफ्तार की जांच की जा रही है।

वर्तमान में बैरागी कैंप, कनखल, खड़खड़ी, श्रीयंत्र क्षेत्र और बहादराबाद में बन रहे नए स्थायी पुलों और संपर्क मार्गों के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। केंद्र सरकार की विशेष सहायता से बन रहे ये पुल मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन और यातायात दबाव को कम करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अतिरिक्त, सिंचाई विभाग को गंगनहर बंदी की अवधि का पूरा लाभ उठाते हुए पुलों के पिलर और घाटों से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।