Latest News अंतराष्ट्रीय अन्य उत्तराखंड देश

ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला वंदना कटारिया को पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की गई है

हरिद्वार के रोशनाबाद गांव की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने पिछले साल हुए टोक्यो ओलंपिक में देश का नाम विश्वभर में रोशन किया। वंदना ने टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। इसके साथ ही ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी भी बन गई।

इस उपलब्धि पर पिछले साल वंदना कटारिया को भारत सरकार की ओर से अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया। मंगलवार को भारत सरकार ने वंदना कटारिया को पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की। वंदना को पद्मश्री अवार्ड मिलने से ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। जिला प्रभारी खेड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल ने बताया कि वंदना ने हरिद्वार ही नहीं प्रदेश का नाम देश में रोशन किया है।वंदना लड़कियों के लिए प्रेरणा है उन्होंने कहा कि प्रतिभा के लिए संसाधनों की जरूरत नहीं होती है। वंदना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। गांव से निकलकर वंदना ने देश और दुनिया में पहचान बनाई है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *