चमोली। चारधाम यात्रा मार्ग पर दो विशालकाय पेड़ गिरने से यातायात हुआ बाधित, फायर सर्विस गोपेश्वर की टीम ने त्वरित कार्यवाही कर पेड़ों को हटाया, यातायात को किया बहाल। आज फायर यूनिट गोपेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि मण्डल-चोपता सड़क मार्ग पर मंडल से लगभग 07 किलोमीटर चोपता की ओर दो विशालकाय पेड़ गिर जाने से सडक मार्ग अवरुद्ध हो गया है। जिस कारण सड़क के दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही पूर्णतः थम गई है। उक्त सूचना पर तत्काल घटनास्थल पर पहुँची फायर सर्विस गोपेश्वर व थाना गोपेश्वर की टीम ने तत्परता के साथ पेड़ को सड़क मार्ग से हटाने का कार्य शुरू किया। फायर यूनिट के प्रशिक्षित कर्मियों ने कुशलता और सूझबूझ का परिचय देते हुए, आधुनिक वुडन कटर और अन्य आवश्यक आपदा उपकरणों की सहायता से विशालकाय पेड़ के मोटे तनों और शाखाओं को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क मार्ग से हटाया गया। जिसके पश्चात दोनों ओर फंसे यात्री वाहनों के लिए यातायात को सूचारू किया गया। फायर सर्विस टीम- प्रभारी अग्निशमन अधिकारी एलएफएम मदन सिंह, एफएम संतोष कंडेरी, यशवंत सिंह, प्रेम प्रकाश, अमिता एवं मनीषा।यात्रा मार्ग पर गिरे विशालकाय पेड़, यातायात हुआ बाधित
- ← श्रद्धालुओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे पुलिसकर्मी
- 16वें वित्त आयोग की बैठक आयोजित, राज्य का रखा पक्ष →
Similar Posts
उत्तराखंड राज्य समाचार 18 सितंबर को सीएम धामी का युवा संवाद, 140 विद्यार्थी साझा करेंगे ‘विकसित उत्तराखंड’ का विजन
उत्तराखंड 
