देहरादून। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान कायरना हरकतें कर रहा है। इस बीच बदरीनाथ धाम में सेना के जवानों और पीएम मोदी के लिए हवन, पूजा-अर्चना की गई। श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के द्वारा आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के साथ भारत की तीनों सेनाओं के वीर सपूतों एवं प्रधानमंत्री मोदी को शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई। पंचायत द्वारा भगवान श्री बदरी विशाल के यहां विशिष्ट पूजा-अर्चना कर हवन की आहुतियां दी गई। ऐसे समय में भारत के तीनों सेनाओं के वीर सपूतों रणबाकुरों एवं प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री, गृहमंत्री को अद्भुत शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान बदरी विशाल से प्रार्थना की गई।
Similar Posts
उत्तराखंड राज्य समाचार शारदा तटबंध से मिलेगी बाढ़ से सुरक्षा, मुख्यमंत्री ने ₹65.95 करोड़ की परियोजनाओं की रखी आधारशिला
उत्तराखंड पर्यटन 
