Latest News अन्य उत्तरप्रदेश देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामभक्तों के लिए बड़ा एलान किया

बरेली – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय था जब अयोध्या नाम से कइयों को करंट लगता था। लोग अयोध्या का नाम लेने में भी डरते थे, लेकिन आज पूरी दुनिया अयोध्या आना चाहती है। नये उतर प्रदेश में त्रेतायुगीन स्वरूप दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि एयर कनेक्टिविटी बढ़ाई गई है ताकि सम्मान से लोग आयेंगे, रामलला के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी बुधवार को दोपहर एक बजे बरेली क्लब मैदान में पहुंचे। उन्होंने यहां कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों को अयोध्या आने का निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी लोगों को अयोध्या आना है, 22 जनवरी के बाद दर्शन के लिए आइए। विधायक और सांसद के जरिए अयोध्या आइए। सारा खर्चा जनप्रतिनिधि उठाएंगे। उन्होंने कहा कि 14 से 20 जनवरी तक स्वच्छता कार्यक्रम चलाएं। नगर, गांव घर को स्वच्छ कीजिए। जैसे दिवाली पर करते हैं। 16 जनवरी से राम नाम संकीर्तन कीजिए। 22 जनवरी को नगर नगर में भंडारा का आयोजन कीजिए। दीपोत्सव के जरिए नए भारत में सहयोग कीजिए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक कर्तव्य है कि हर काम देश के नाम। पहले देश, फिर समाज, फिर परिवार और फिर व्यक्ति है। मुख्यमंत्री ने नगर निगम चुनाव में जीत दिलाने के लिए बरेली की जनता का आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में आया था। स्मार्ट सिटी की सरकार में डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन जोड़ने की जरूरत थी। जनता ने भरोसा जताया और उमेश गौतम को मेयर चुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि चहुंओर विकास हो रहा है। वाराणसी, नोएडा में विकास होगा तो बरेली में भी विकास हो रहा है। वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना तो बरेली में भी नाथ नगरी कॉरिडोर बनाया जा रहा है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *