उत्तराखंड क्राइम

दून रोडरेज फायरिंग केस में पुलिस का शिकंजा, 3 और आरोपी गिरफ्तार

देहरादून

बीते सोमवार 30 मार्च की प्रात: कारो के बीच ही फायरिंग और इसमें मॉर्निंग वॉक कर रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को गोली लगने की घटना ने दूनवासियों को एक अजीबोगरीब घटना से वाकिफ करा दिया। पुलिस लगातार बदमाशों का पीछा कर दबिश दे रहीं है।

पुलिस के अनुसार कन्ट्रोल रूम के माध्यम से जोहड़ी गांव मे फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई थी सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी व अन्य अधिकारी एवं राजपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी। मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मालसी की ओर से जोहड़ी गाँव की ओर तेजी से आ रहे 2 वाहनों, स्कार्पियो-एन तथा दिल्ली नम्बर की फार्च्युनर कार में सवार व्यक्तियों के बीच हुई फायरिंग की घटना में सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति मुकेश कुमार जोशी पुत्र स्वर्गीय गिरीश चंद्र जोशी निवासी तुला अपार्टमेंट जोहड़ी गांव थाना राजपुर देहरादून, उम्र 74 वर्ष को गोली लग गई, जिन्हें उनके साथियों द्वारा तत्काल उपचार हेतु मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी।

घटना के सम्बन्ध में मृतक मुकेश कुमार जोशी के साडू भाई राकेश कुमार उप्रेती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0: 60/26 धारा: 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।उक्त अभियोग की विवेचना वर्तमान मे अंतर्गत धारा 103(1)/3/5/125 BNS तथा 3/25 आर्म्स एक्ट मे की जा रही है।

घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर तथ्य प्रकाश में आये कि फार्च्यूनर कार में सवार व्यक्ति कुठालगेट स्थित ZEN – Z बार में काम करते थे, जिनका दिनांक: 29-03-26 की रात्रि में उनके बार में आये स्कार्पियों सवार युवकों 01: शान्तनु त्यागी, 02: आदित्य चौधरी, 03: कविश त्यागी व उसके अन्य साथियों के साथ बिल कम करने को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते दिनांक: 30-03-26 की प्रात: दोनो पक्षों के आमने- सामने आने पर उनके मध्य वाहनों से पीछा करने के दौरान फायरिंग की घटना हुई, जिसमें मृतक मुकेश कुमार जोशी को गोली लगने से उनकी मृत्यू हो गई।

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत घटना में शामिल अभियुक्तो की धरपकड हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 04 अभियुक्तों 01: रोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार 02: मौ0 अखलाक उर्फ साबिर पुत्र मौ0 सगीर 03: संदीप कुमार पुत्र जगदीश सिंह तथा 04: आदित्य चौधरी पुत्र अंकुर चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो देशी तमंचे तथा चार जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में घटना में स्कार्पियो सवार 04 अन्य अभियुक्तों 01:शान्तनु त्यागी 02: कविश त्यागी 03: समीर चौधरी 04: वैभव तथा फार्च्युनर कार सवार 02 अभियुक्तों 01: आदेश गिरी तथा 02: मोहित अरोडा के नाम प्रकाश में आये थे, पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल 03 अभियुक्तो आदेश गिरी, समीर चौधरी तथा मोहित अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया।

घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार उनके सभी सम्भावित ठिकानो पर दबिशें दी जा रही है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- आदेश गिरी पुत्र ओमप्रकाश गिरी निवासी मोहल्ला शिवपुरी गडीपुता, थाना गडीपुता, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश, उम्र – 50 वर्ष।

2-समीर चौधरी पुत्र चरमेनदर सिंह निवासी ग्राम गदर जुड़डा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार, उम्र- 21 वर्ष।

3-मोहित अरोड़ा पुत्र रमेश अरोड़ा निवासी बी- 43 रामा पार्क रोड द्वारका, थाना मोहन गार्डन, उत्तम नगर, नई दिल्ली, उम्र 28 वर्ष।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *