Latest News अन्य दिल्ली/NCR देश

‘मोका’ भीषण चक्रवात में बदलने के लिए तैयार

नई दिल्ली – चक्रवात ‘मोका’ तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह शुक्रवार को भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। इस दौरान 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा भी चल सकती हैं। अनुमान है कि यह बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर बढ़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, शाम 5:30 बजे चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में, पोर्ट ब्लेयर से लगभग 520 किलोमीटर पश्चिम में और कॉक्स बाजार के 1,100 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में रहेगा।

मोका का रूट क्या होगा?
मोका तूफान के रूट को लेकर मौसम विभाग ने पहले अनुमान लगाया गया था कि चक्रवात भारत के दक्षिण तटीय क्षेत्रों, ओडिशा और दक्षिण-पूर्व गंगीय पश्चिम बंगाल से होकर गुजरेगा। हालांकि अब चक्रवात के क्षेत्र को देखने के बाद पता चला कि यह बंगाल की खाड़ी से उठकर उत्तर-पूर्वोत्तर बांग्लादेश-म्यांमार तट की आरे मुड़ गया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *