Latest News अन्य उत्तराखंड देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरो भर्ती कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरो भर्ती कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने भारत के प्रथम CDS स्व. जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी और शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने मोदी रसोई का भी उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोटद्वार विधानसभा से जुड़ी बहुत सी महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। जिसमें अर्द्ध सैनिक बलों के लिए कैंटीन परिसर का निर्माण, कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत जी की प्रतिमा और कण्वाश्रम का सौंदर्यीकरण समेत कुल 18 घोषणाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान वीर भूमि के रूप में है। अग्निपथ योजना से देश को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अनुशासित युवा मिलेंगे। ऐसे ही युवा नए भारत की नींव रखेंगे।उन्होंने कहा कि UKSSSC की भर्ती में हुए पेपर लीक के मामले में 18 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी तथा इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जायेगा और परीक्षार्थियों का कोई अहित नहीं होने दिया जायेगा।

इस दौरान  मुख्यमंत्री ने कोटद्वार विधानसभा से जुड़ी बहुत सी महत्वपूर्ण घोषणाएं की।
1 कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत जी की प्रतिमा (स्वमेव मृगेंद्रता) व कण्वाश्रम का
सौन्दर्यीकरण।
2 कोटद्वार विधानसभा में प्रवेश द्वार का निर्माण।
3 अर्द्ध सैनिक बलों के लिए कैंटीन परिसर का निर्माण।
4 शहीद स्थल का निर्माण।
5 वन विभाग द्वारा मिनी जू का निर्माण।
6 सड़कों का विवरण मरम्मत एवं डामरीकरण हेतुः-
(क) चिल्लखाल-सिगड्डी-कोटद्वार पाखरों मोटर मार्ग- 12 किमी।
(ख) कलालघाटी-मवाकोट मार्ग पर पुल- 300 मीटर।
(ग) कोटद्वार कालागढ़ मोटर मार्ग के समीप कोल्हूचौड़ नदी पर पुल- 100 मीटर।
(घ) लालपानी-सनेह मोटर मार्ग पर पुलिया निर्माण- 04 पुलिया।
(न) तेली स्त्रोत नाले पर स्पान बाक्स कनवर्ट निर्माण- 30 मीटर।
7 कोटद्वार विधानसभा के आन्तरिक रोड़ के सुधारीकरण के लिए 10 करोड़ रूपये।
8 नलकूपः-
(क) कोटद्वार क्षेत्र में बायीं खो नहर के पुनरुद्धार की योजना।
(ख) कोटद्वार क्षेत्र में सिगड्डी नहर की मरम्मत कार्य की योजना।
(ग) कोटद्वार क्षेत्र में मालन नदी पर बने बांयी मालन नहर के साईफन एवं सिल्ट ईजेक्टर की बाढ़ से सुरक्षा कार्य की योजना।
9 कोटद्वार विधानसभा में प्रमुख चौराहों पर हाईमास्ट लाइट की स्वीकृति।
10 कालागढ़ ़क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित कार्य।
11 कालागढ़ रामगंगा नदी के पावन तट पर मुक्तिधाम व स्नान घाट का निर्माण।
12 कोटद्वार विधानसभा में सुरक्षा हेतु सी.सी.टी.वी. कैमरों की आवश्यकता।
13 कोटद्वार पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग को चार धाम यात्रा मार्ग मे सम्मिलित करने हेतु।
14 चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवा की सुविधा।
15 कोटद्वार विधानसभा के लिए इंडोर स्टेडियम।
16 कालागढ में चिकित्सा सुविधा हेतु एम्बुलेंस।
17 सिडकुल का विस्तारीकरण।
18 गंवई स्त्रोत मे जी.एम.ओ.यू. बस अड्डा के लिए वन विभाग द्वारा जमीन हस्तान्तरण हेतु स्वीकृति।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत पौड़ी शांति देवी, विधायक दिलीप महंत, राजकुमार पोरी, रेनु बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *