देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चमोली जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु व 9 लोगों के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। घायलों के शीघ्र उपचार हेतु जिला अस्पताल एवं गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु व 9 लोगों के घायल होने पर दुःख व्यक्त किया
