Latest News अन्य दिल्ली/NCR देश

आदित्य एल-1 सूरज को छूने के लिए है तैयार,2 सितंबर 2023 को होगा लॉन्च

नई दिल्ली – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 2 सितंबर 2023 को आदित्य एल-1 लॉन्च करने जा रहा है। यह भारत का पहला अंतरिक्ष आधारित सौर मिशन है। चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद सूर्य मिशन की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।

यह मिशन सूर्य के भूत, वर्तमान और भविष्य को जानने में मदद करेगा। उम्मीद है कि इससे धरती के अस्तित्व के लिए आने वाली ऊर्जा और प्रकाश के स्त्रोत के बदलावों को समझने में मदद मिलेगी। साथ ही इस मिशन से मिलने वाला लेखा-जेखा पृथ्वी पर कई शताब्दियों में हुए जलवायु परिवर्तनों को समझने के काम भी आएगा।चंद्रयान-3 के बाद इस मिशन को लेकर पूरी दुनिया में उत्सुकता है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो भारत ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। भारत से पहले सूर्य को लेकर अमेरिका, रूस और यूरोपीय स्पेस एजेंसी अपने स्पेस मिशन भेजकर शोध कर चुकी हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *